नवगछिया प्रखण्ड मुख्यालय में 28 मई को पंचायत समिति की बैठक हुई | इस बैठक में जहां कई महत्वपूर्ण मामलों पर विचार विमर्श किया गया | वहीं कई मामलों पर निर्णय भी लिया गया | इस दौरान
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारीएवं पीएचसी प्रभारी ने कई जानकारी भी दी |
जहां मौके पर बीडीओ वीणा कुमारी चौधरी, सीडीपीओ अनुपमा कुमारी, पंचायत राज पदाधिकारी नवीन कुमार जमुआर, पीएचसी प्रभारी डॉ0 प्रवेज अफजल, मुखिया भरत लाल पासवान, पुलकित सिंह, सच्चो यादव, गगन देवी, पूनम देवी, संजय कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि कमलेश्वरी भगत, पंचायत समिति सदस्य शंकर राय, सोनावती देवी, रानी सिंहा मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड प्रमुख मनकेश्वर सिंह ने की |