ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दो ट्रकों की सीधी टक्कर में पाँच लोग हुए घायल

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा चौक सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर भवानीपुर गाँव के समीप अहले सुबह दो ट्रकों की आमने सामने सीधी टक्कर हो गयी | जिसमें पाँच लोग घायल हो गये |
इस सड़क दुर्घटना के सभी घायलों को रंगरा थानाध्यक्ष सुभाष वैद्यनाथन द्वारा बेहतर उपचार के लिए भागलपुर स्थित जेएलएनएमसीएच भेजा गया | इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गयी है |