दिवाकर कुमार |
भागलपुर जिले के कोसी पार स्थित आदर्श उच्च विद्यालय कदवा के कई छात्रों को जहां साइकिल और पोशाक राशि नहीं मिलने से उनमें भारी आक्रोश पैदा हो गया है | वहीं इन छात्रों द्वारा इस मामले की जानकारी जिला पदाधिकारी भागलपुर को
भी दिये जाने की बात बतायी |
इस स्कूल के छात्र गुड्डू कुमार, बद्री कुमार, नीरज कुमार, सुशील कुमार, दिलीप कुमार, विक्रम कुमार, रोहित कुमार, नवीन कुमार, ननद किशोर, गिरधारी कुमार, विककी कुमार, रोशन कुमार, निरंजन कुमार, विद्यानंद यादव, सत्यम कुमार, सुनील कुमार, कन्हैया कुमार, सूरज कुमार एवं गुड़िया कुमारी, सोनी कुमारी,अन्नु कुमारी, रानी कुमारी,पूजा कुमारी, नूतन कुमारी, गुंजन कुमारी इत्यादि वे छात्र हैं | जिन्हें इस स्कूल में वितरित साइकिल और पोशाक राशि से वंचित होना पड़ा है | जिसके लिए शुक्रवार को इन लोगों के द्वारा यहाँ हंगामा भी मचाया गया |
यह हंगामा उस समय मचा जब मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि इस राशि के वितरण का प्रारम्भ करा कुछ देर बाद चले गए थे | जिनके जाने के साथ ही शुरू हो गयी विद्यालय प्रधान परमानंद साव और शिक्षक संजीव कुमार की मनमानी | जिसके शिकार होने लगे छात्र और छात्राएं | जहां किसी का कोई विरोध नहीं चल पाया | इस दौरान छात्रों को साइकिल या पोशाक राशि का असली बिल लाने को कहा गया | वहीं छात्रों ने आरोप लगाया कि जिस छात्रों द्वारा सौ रुपया नजराना दिया उसका सभी बिल सही हो जाता है | साथ ही इन छात्रों ने यह भी बताया कि वर्ष 2011-12 के भी 19 छात्रों को साइकिल राशि नहीं दी गयी है |