ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सेवा निवृत रेल अधिकारी पशुपति बाबू का निधन

नवगछिया के खगड़ा ग्राम निवासी समाज सेवी तथा सेवा निवृत रेल अधिकारी पशुपति नाथ सिंह का शनिवार की सुबह नवगछिया स्थित आवास पर निधन हो गया । जो कुछ समय से अस्वास्थ चल रहे थे । वे 89 वर्ष के थे ।
जो अपने पीछे तीन पुत्र, चार पुत्री व् कई नाती पोता सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं । जिनके एक पुत्र अजित कुमार सिंह बखरी स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं ।
दिवंगत पशुपति नाथ सिंह ने रेलवे की सेवा स्टेशन मास्टर के रूप में शुरू की थी । जो यातायात निरीक्षक व  गढ़हरा यार्ड के एटीएस के बाद सहायक परिचालन प्रबन्धक सोनपुर के पद से सेवा निवृत हुए थे । इन्होने अपने जीवन तथा सेवा काल में काफी लोगों के जीवन को संवारा था ।
इनके निधन पर  नवगछिया के प्रमुख समाज सेवी हुलास चंद रुंगटा, पवन कुमार सर्राफ, जगदीश मावण्डिया, लायन्स क्लब के अध्यक्ष डा0 बीएल चौधरी, खिलाड़ी राजेश केजरीवाल, पप्पू सर्राफ,भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद के अलावा खिलाड़ी मणिश्याम कुमार, जेम्स, अनिमेष कुमार प्रीतम, मानस सिंह, अमित कुमार, चन्द्र्जीत प्रसाद तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विश्व विद्यालय संयोजक अजय कुमार सिंह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है |