भागलपुर के क्षेत्रीय सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को ईद की बधाई
देने खुद प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह उनके आवास पर सोमवार को पहुंचे। यह जानकारी सांसद के नवगछिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत ने देते हुए बताया कि ईद मिलन पर सांसद के दिल्ली स्थित आवास पर सभी दलों के नेताओं का संगम लगा रहा । राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के अलावा खेल, उद्योग व फैशन जगत के सितारे भी ईद की बधाई देने उनके आवास पर आए। प्रधानमंत्री सहित सभी लोगों ने शाहनवाज के सभी भाइयों, पत्नियों और बच्चों से मिलकर उन्हें मुबारकवाद दी। सांसद ने बताया कि गृह मंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री, भाजपा के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, उमा भारती, रविशंकर प्रसाद, किंग महेन्द्र,बॉक्सर बिजेन्द्र यादव, जस्टिस बीपी सिंह, आरके धवन,रितू बेरी, योग गुरू सहित दर्जनों सांसद और विधायक पहुंचे थे। वहीं भागलपुर संसदीय क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने बताया कि इस मौके पर सांसद महोदय का मोबाइल फोन भी काफी बीजी था। जिससे ईद के मौके पर उन्हें मुबारकबाद नहीं दी जा सकी।