घर पर लगे कैलेंडर में आप तारीख, दिन, त्योहार या छुट्टियां जरूर देखते होंगे। कभी न कभी आपने यह भी सोचा होगा कि एक कैलेंडर हो, जो हमें बताये कि आज का दिन कैसा होगा। तो आपके लिये प्रस्तुत है 'ज्योतिष कैलेंडर' जिसे तैयार किया है ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल ने।
यह कैलेंडर सितंबर 2014 के पंचांग के आधार पर आपकी राशि के अनुसार तैयार किया है यह कैलेंडर। यहां आप चंद्र राशि के हिसाब से पता कर सकते हैं कि इस महीने कौन सा दिन आपके लिये क्या लेकर आयेगा। कौन सा दिन कैसा रहेगा हमने नीचे दिये गये चिह्नों से दर्शाया है। जिन तिथियों में कोई चिह्न नहीं बना है, तो समझ लीजिये वो दिन आपके लिये सामान्य रहेगा। उस दिन कुछ भी खास नहीं होगा।
कैलेंडर पर बने चिह्नों के मतलब-
दिल- यानी यह दिन प्रेम-प्रसंग के लिये अच्छा साबित होगा।
बिजली- इस दिन आप पर विपत्ति आ सकती है।
मकान- यानी इस दिन आप मकान खरीद या बेच सकते हैं।
मुस्कुराता स्माइली- यानी इस दिन घर में खुशियां आयेंगी।
उदास स्माइली- यानी इस दिन आप किसी बात को लेकर दु:खी रहेंगे।
स्टार- यानी इस दिन आपका भाग्य आपके साथ है।
सिक्का- जिस तिथि पर सिक्का बना है, उस दिन आपको धन लाभ हो सकता है।
आप अपने कैलेंडर को रोज़ देखने के लिये इस लेख को बुकमार्क भी कर सकते हैं। बुकमार्क करने के लियेctrD दबायें-





