भागलपुर जिले के पीरपैंती, कहलगांव, सन्हौला, गोराडीह, नाथनगर, नारायणपुर, बिहपुर, खरीक, रंगरा चौक व गोपालपुर प्रखंड में व्यापार मंडल के 13 पदों के लिए चुनाव की प्रकिया मंगलवार से नामांकन दाखिल होने के साथ ही शुरू हो जाएगी। निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक अभ्यर्थी नामांकन पत्र दाखिल कर पाएंगे। 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी तथा 23 को अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। व्यापार मंडल का चुनाव 31 अगस्त को दिन के दो बजे तक होगा। उसी दिन शाम चार बजे से प्रारम्भ मतगणना सम्पन्न होने के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
वहीं सुल्तानगंज, शाहकुंड, जगदीशपुर, सबौर, कहलगांव और इस्माइलपुर प्रखंड में व्यापार मंडल का चुनाव अभी नहीं होगा।