किऊल-भागलपुर-बड़हरवा रेलमार्ग पर चलने वाली आठ ट्रेनों के परिचालन समय में परिवर्तन किया गया है। एक से 15 मिनट तक ट्रेनों के परिचालन समय में फेरबदल किया गया है। एक जुलाई से ही परिवर्तित समय से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है। यद्यपि ट्रेनों के परिवर्तित समय समय-सारणी को स्टेशन के समय-सारणी बोर्ड पर अंकित नहीं किया जा सका है। दो दिनों में स्टेशन पर लगे समय-सारणी बोर्ड पर ट्रेनों के परिवर्तित परिचालन समय अंकित करने की उम्मीद है। ट्रेनों के परिचालन संबंधी समय में फेरबदल की पुष्टि भागलपुर के स्टेशन प्रबंधक दिनेश चंद्र झा ने सोमवार को की है।
-----------
ट्रेनों के परिवर्तित परिचालन समय-सारणी
ट्रेनों के नाम आगमन- प्रस्थान
1. 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस 4:15 बजे सुबह, 4:30 बजे सुबह
2. 13133 अपर इंडिया एक्सप्रेस 6:36 सुबह, 6:51 बजे सुबह
3. 53431 साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर 9:46 बजे सुबह, 9:51 बजे सुबह
4. 53415 साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर 5:40 बजे शाम, 6 बजे शाम
5. 53041 हावड़ा-जयनगर बरौनी पैसेंजर 9:45 बजे रात, 10:05 बजे रात
6. 53042 जयनगर-हावड़ा बरौनी पैसेंजर 7:15 बजे सुबह, 7:30 बजे सुबह
7. 13236 दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी 11:07 बजे पूर्वाह्न, 11:17 बजे पूर्वाह्न
8. 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस 6:18 बजे शाम, 6:33 बजे शाम