ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कृषि गणना की रिपोर्ट के लिए रिमाइंडर

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी राजदेव दास के अनुसार नारायणपुर, खरीक, नवगछिया और इस्माइलपुर अंचल से कृषि गणना की रिपोर्ट के लिए रिमाइंडर किया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि के उत्थान के लिए सरकार फसल एरिया बढ़ाना चाहती है। इससे उत्पादन बढ़ेगा और कृषि क्षति को कम किया जा सकेगा। यह गणना प्रत्येक चार साल में होती है। राज्य में अभी नौंवी गणना चल रही है। इसके तहत किसानों से नौ अलग-अलग वर्गीकरण पर सवालों के जवाब लिये गये हैं। हालांकि कृषि गणना की रिपोर्ट मई तक प्राप्त होनी थी।