सदर अनुमंडल प्रशासन ने श्रावणी मेला में सुल्तानगंज आने वाले श्रद्धालु भोजन, शीतल पेय आदि की खरीद में ठगी के शिकार नहीं हो इसके लिए सरकारी दर का निर्धारण किया है।
एसडीओ सदर सुनील कुमार ने कहा है कि कीमत में नियंत्रण रखने के लिए कई अधिकारियों को औचक जांच का आदेश दिया गया है। किसी दुकानदार के द्वारा अगर अधिक मूल्य लेने की शिकायत मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बार बच्चों की थाली पर भी महंगाई की मार है। 25 रुपये में बच्चों को भोजन मिलेगी। बड़े को 40 रुपये में भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश है। चाय, लस्सी, मिनरल वाटर, कोल्ड ड्रिंक सहित विश्राम के लिए चौकी की दर निर्धारित है।
1. भोजन (चावल, रोटी, दाल, सब्जी, पापड़, चटनी अथवा आचार)-40 रुपये प्रति व्यस्क
2. बच्चे का भोजन अथवा हाफ प्लेट-25 रुपये
3. रोटी-चार रुपये प्रति पीस
4. नाश्ता- 25 रुपये प्रति प्लेट
5. चाय स्पेशल-छह रुपये
6. चाय चालू- 4 रुपये
7. पेड़ा-200 रुपये प्रति किलो
8. दही- 100 रुपये प्रतिकिलो
9. गर्म दूध चीनी के साथ-15 रुपये
10. लस्सी- 15 रुपये
11. केशरिया लस्सी-20 रुपये
12.कतरनी चूड़ा- 50 रुपये प्रतिकिलो
13. चूड़ा मोटा-25 रुपये प्रतिकिलो
14. सत्तू चना- 80 रुपये प्रति किलो
15. सत्तू- प्रति गिलास 7 व 15 रुपये
16. मिनरल वाटर- प्रिंट दर
17. मौसम्मी-20 रुपये प्रति गिलास
18. नारंगी- 20 रुपये प्रति गिलास
19. अनार- 40 रुपये प्रति गिलास
20. कोल्ड ड्रिंक 200एमएल-11 रुपये प्रति गिलास
21. कोल्ड ड्रिंक-300एमएल-15 रुपये प्रति गिलास
22. चौकी विश्राम के लिए-25 रुपये
23. कांवर- 75 रुपये
24. डलिया वाला कांवर-50 रुपये
25. तारकेश्वरी कांवर- 80 रुपये
26. लाठी मोटा व पतला-15 व 10 रुपये
27. डिब्बा एक जोड़ा रंगीन-15 रुपये
28. डिब्बा एक जोड़ा सफेद-20 रुपये
29. प्लास्टिक पवित्री रंगीन- 7 रुपये
30. प्लास्टिक पवित्री सफेद-8 रुपये
31. प्लास्टिक लोटा गोल्डन-16 रुपये
32. प्लास्टिक लोटा सागर- 15 रुपये
33. ए-वन साईज लोटा- 13 रुपये
34. मीडियम साईज लोटा- 12 रुपये
प्रमुख दूरभाष नम्बर
1. जिला पदाधिकारी- 2402200 व 2402300
2. अनुमंडल पदाधिकारी- 2400013 व 2401203
3. बीडीओ सुल्तानगंज-9431818594
4. थानाध्यक्ष सुल्तानगंज-9431822616
सीढ़ीघाट नियंत्रण कक्ष- 2492185
एसएसपी- 2400103 व 2401003
डीएसपी- 9431822601
कृष्णगढ़ नियंत्रण कक्ष- 2492186