
नवगछिया , संवाद सहयोगी । गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र में भाकपा ने चुनाव कमिटी का संयोजक विजय कुमार साहू को चुना है जो चुनाव प्रभारी भी होंगे । यह चुनाव शुक्रवार को बुट्टी राय भवन में आयोजित भाकपा के क्षेत्रीय कार्यकर्ता की बैठक में संपन्न हुआ । जिसकी अध्यक्षता विजय कुमार सिंह ने की । इस बैठक में चुनाव जीतने हेतु रणनीति पर विचार किया गया । राजनैतिक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए पुर्व विधायक अंबिका प्रसाद ने केन्द्र तथा राज्य सरकार की कारगुजारियों के भंडा फोड करने की बात कही ।
बैठक में जिला पार्षद सह गोपालपुर क्षेत्र की उम्मीदवार सुप्रभा भारती , बिहपुर क्षेत्र की उम्मीदवार रेणु चौधरी , जिला सचिव सुदामा प्रसाद सिंह , सह सचिव सुधीर शर्मा के अलावे राजेन्द्र मंडल , सीताराम राय , शिव कुमार गुप्ता , त्रिवेणी चौधरी , बाल्मीकि राय सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद दिखे ।