ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के समाचार

पदयात्रा का दूसरा चरण आज से
गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र में माले की पदयात्रा का दूसरा चरण शनिवार को गोपालपुर प्रखंड के अभिया बाजार से शुरू होगा । माले के जिला कमिटी सदस्य विन्देश्वरी मंडल तथा गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने कहा है कि नीतीश के राज में गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र के अन्दर हजारों कटाव पीडित खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं । किरासन तेल बंटवारे में डीलरों की मनमानी चरम पर है । किसानों को क्षति पूर्त्ति मुआवजा अब तक नहीं मिला है ।पदयात्रा के दौरान इन समस्या के समाधान हेतु नीतीश सरकार को उखाड फेकने का आह्वान किया जायेगा ।
इनौस की बैठक १५ को
नीतीश सरकार के खिलाफ माले की युवा इकाई इंकलाबी नौजवान सभा का चौथा राज्य स्तरीय सम्मेलन ३१ अगस्त को पटना में होगा । जिसका उद्घाटन माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य करेंगे । इसकी तैयारी के लिये इनौस जिला कमिटी की बैठक १५ अगस्त को नवगछिया में होगी । इनौस जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि राज्य सम्मेलन में १०० नौजवान भाग लेंगे ।
शस्त्रों का सत्यापन जारी
आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर नवगछिया में शस्त्रों का सत्यापन कार्य प्रारंभ हो गया है । इस दौरान भूमि सुधार उप समाहर्त्ता संजय कुमार ने अनेकों शस्त्रों का सत्यापन किया ।
गर्मी से न्यायाधीश की तबीयत बिगडी
अनुमंडल न्यायिक दंडाधि कारी जीएनपी आजाद की तबीयत शुक्रवार को गर्मी से अचानक उस समय बिगडने लगी जब वे इजलास पर बैठे थे । उमस तथा गर्मी के सामने न्यायालय के पंखे की हवा बेकार साबित हो रही थी । फलस्वरूप बेचैनी बढती देख न्यायाधीश अपने चैम्बर में आ गये । जहां अतिरिक्त टेबुल पंखा तुरंत लगाया गया साथ ही खून भी जांच हेतु भेजा गया । खबर मिलते ही अन्य न्यायाधीश भी इनके चेम्बर में पहुंचे । कुछ देर बाद आराम महसूस होने पर पुन: न्यायाधीश महोदय ने न्यायालय कार्य संपादन शुरू कर दिया ।