
नवगछिया, संवाद सहयोगी । जिस तरह से खोटा सिक्का समय पर बहुत काम आता है , उसी तरह से अजूबे जानवर भी कभी कभी अच्छी कमाई का जरिया बन जाते हैं । जो कमाई के साथ साथ अन्य कामों की पूर्त्ती में भी सहायक होते हैं । यह बात उस समय साबित नजर आयी जब पांच पैर वाली एक गाय तथा चार सींग वाला एक भेंड को लेकर एक महिला महाराष्ट्र से गौहाटी तीर्थाटन के लिए चल पडी । जिसे रास्ते में बिना बोले काफी चढावा भी मिल रहा था ।