बिहपुरके साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक दाता मांगनशाह रहमतुल्ला अलैय के उर्स-ए-पाक में सर्वधर्म जायरीनों के आने का सिलसिला जारी है। वहीं शुक्रवार को जिले के वरीय कांग्रेस नेता अजित शर्मा ने दाता के मजार पर मत्था टेका एवं चादरपोशी की। इस मौके पर श्री शर्मा ने दाता के उर्स- ए- पाक को देश का आईना बताया। उन्होंने कहा कि धर्म एवं जाति के नाम पर नफरत एवं द्वेष की राजनीति करने वालों के लिए यहां से अच्छा जबाव नहीं मिल सकता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को शक है तो यहां उर्स में आकर देखें कैसे हिन्दू व मुसलमान एक साथ दाता के मजार पर चादरपोशी, पूजा अर्चना व नियाज फातिहा कर रहे हैं। श्री शर्मा के चादरपोशी करने के मौके पर पूरे बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं समेत उर्स इन्तेजामिया कमेटी के मो. रिजवान अली, प्रवक्ता मो. इरफान आलम, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष अयुब अली, त्रिभुवन सिंह, मणिकांत चौधरी श्यामसुन्दर राय, मो. हसन खां, आशा देवी, अशोक गोस्वामी, विवेकानंद चौधरी, अशद राही, रंजीत राणा, राजनीति सिंह, सुमन कुमार झा, मो. जलालउद्दीन, शिव शंकर चौधरी, मो. आरिफ, मो. इमरान, ज्ञान देव आदि उपस्थित थे। इस मौके पर श्री शर्मा ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में जायरीनों की सेवा की एवं मुक्त दवाई का वितरण किया। दाता मांगनशाह की मजार पर शुक्रवार की सुबह तक तीन हजार चादर, 700 बकरा एवं 2500 मुर्गे श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए। उर्स कमेटी के प्रवक्ता मो. इरफान आलम ने बताया कि उर्स पूरे शबाब पर है। वहीं बारिश के दखल न देने से इस बार दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं।