ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के कई समाचार

क्वींस बेटेंस रिले आज नवगछिया में
नवगछिया, संवाद सहयोगी। उन्नीसवें कामन वेल्थ खेलों के लिए क्वींस बेटेंस रिले का जहाँ कई देशों में भरपूर स्वागत हुआ है , इसके बाद अब भारत के कई राज्यों में इसका स्वागत हो रहा है. . इसी मशाल प्रतीक का हीरो होंडा की ओर से गाजे बाजे के साथ मंगलवार को नवगछिया में भी भरपूर स्वागत करने की योजना है।
हीरो होंडा के स्थानीय प्रतिनिधि पवन सराफ के अनुसार मंगलवार की शाम चार बजे हीरो होंडा शो रूम से एक रैली आयोजित की जाएगी जो शहर के कई मार्गों से होते हुए गोपाल गौशाला तक जाएगी। इस मशाल को सेल्स मैनेजर पुरुषोत्तम कुमार लेकर नवगछिया आ रहे हैं। राष्ट्र कुल खेलों के सम्मान में आयोजित इस रैली में प्रशासनिक पदाधिकारी , खिलाड़ी, मिडियाकर्मी, खेल प्रेमी, देश प्रेमी के साथ साथ हीरो होंडा के ग्राहक एवं नवगछिया के लोग भाग लेंगे।

ट्रेन से गिर कर मरा
नवगछिया, संवाद सहयोगी।नवगछिया रेल पुलिस ने बखरी और कुर्सेला स्टेशन के बीच रेल लाईन के किनारे से तीस वर्षीय एक युवक की लाश बरामद की है। जिसके शरीर पर किसी तरह का निशान नजर नहीं आ रहा था। जो किसी चलती ट्रेन से गिराने के कारण आतंरिक चोट से मरा लग रहा था। रेल पुलिस ने इस अज्ञात युवक का सोमवार को नवगछिया अस्पताल में पोस्ट मार्टम कराया।

ओवरलोड गाड़ियों से दो लाख की वसूली
नवगछिया, संवाद सहयोगी। सडकों पर ओवर लोड सामान ले कर चलने वाली गाड़ियों की चेकिंग कर रविवार की रात प्रवर्तन अवर निरीक्षक मोबाईल जे सी राम ने नवगछिया में पांच, जीरो माइल में दो तथा रंगरा में चार कुल ग्यारह गाड़ियों से दो लाख की वसूली की। इन ट्रक और ट्रेक्टरों में बालू, गिट्टी और चावल लोड थे। यह अभियान अभी जारी रहने की संभावना है।

रेल निर्माण कार्यों का निरीक्षण -- फोटो --११९०
नवगछिया, संवाद सहयोगी। नवगछिया स्टेशन पर चल रहे आदर्श स्टेशन के निर्माण के कई कार्यों का सोमवार को सोनपुर मंडल के वरीय मंडल इंजिनियर महबूब आलम ने जायजा लिया।जिनके साथ कई अधिकारी भी थे। इस दौरान विश्रामालय, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया में चल रहे कामों में कई निर्देश भी दिए तथा काम में तेजी लाने की बात कही।


आंगनबाड़ी सहायिका संघ की बैठक -- फोटो ११९२, 1193
नवगछिया, संवाद सहयोगीनवगछिया प्रखंड कार्यालय के प्रांगन में सोमवार को आंगनबाड़ी सहायिकाओं की एक बैठक संपन्न हुयी। जिसकी अध्यक्षता रंजू कुमारी ने की। इस बैठक में मानदेय बढ़ने , सरकारी कर्मचारी की तरह सुविधाएँ देने, पोषाहार के खातों में अध्यक्ष की जगह सहायिकाओं का हस्ताक्षर कराये जाने इत्यादि की मांग की गयी। इस बैठक का संचालन एक्टू एवं माले नेता एस के शर्मा ने किया। जिसमें काफी संख्या में sahaayikayen और एक्टुके लोग शामिल थे।

छात्रों के गुट में मारपीट , दो जख्मी --फोटो --११९४
नवगछिया, संवाद सहयोगी। उच्च विद्यालय नवगछिया के छात्रों के दो गुटों में हुयी मारपीट में दो छात्र जख्मी हो गए। स्कूल से शुरू हुयी लड़ाई स्टेशन परिसर तक चली। जहां काफी संख्या में विद्यार्थी तथा सहयोगी स्टेशन पहुँच गए और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान नयाटोला के वर्ग दस का छात्र मिथिलेश और रसलपुर का वर्ग दस का छात्र परवेज जख्मी हो गया। जिसने अलग अलग अपना अपना इलाज कराया। इस समय स्टेशन पर छात्रों के हुजूम के कारण अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया था।