ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के कई समाचार

एसटीडी सेवा बाधित
नवगछिया, संवाद सहयोगी । नवगछिया दूर संचार केंद्र की एसटीडी सेवा सोमवार को बाधित होने से सामान्य उपभोक्ताओं के साथ साथ ब्रोड बेंड एवं इंटरनेट सेवा पर भी इसका अच्छा असर पडा। इस दौरान लोगों के फेक्स भी आदान - प्रदान नहीं हो सके। ब्रोड बेंड धारक भी हाथ पर हाथ धर कर बैठे रहे। बीएसएनएल मोबाईल भी बेकार साबित हो रहा था। जिसकी वजह से सम्बंधित अधिकारी से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।


मक्का किसानों को मुआवजा नहीं मिलाने पर फूंका पुतला
२३ जुलाई को चलेगा हस्ताक्षर अभियान
नवगछिया, संवाद सहयोगी । किसानों से गद्दारी अमीरों से यारी, मक्का किसानों को क्षति पूर्ति मुआवजा देना होगा इत्यादि गूंजते नारों के बीच नवगछिया शहर के वैशाली चौक पर सोमवार को भाकपा माले ने मुख्य मंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। इससे पहले इसी चौराहे पर एक नुक्कड़ सभा भी की गयी।
इस नुक्कड़ सभा के दौरान माले के जिला कमिटी सदस्य विन्देश्वरी मंडल , गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र के माले प्रभारी रुपेश कुमार सिंह के अलावे सुरेश कुंवर , प्रकाश पंडित, जयंत मंडल इत्यादि नेताओं ने २३ जुलाई को वैशाली चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाने की घोषणा भी की। इन नेताओं ने यह बभी कहा की अगर क्षति पूर्ति का मुआवजा अविलम्ब नहीं दिया गया तो आन्दोलन को माले और तेज करेगा।


आखिर बरस ही गए बादल
नवगछिया, संवाद सहयोगी ।आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवमी सोमवार की सुबह से ही अपनी समा बाँध रहे बादल आखिर शाम में बरस ही गए। इस दौरान अच्छी वर्षा हुयी। कई जगहों पर जल जमाव भी हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार आये लोगों को वर्षा के कारण काफी देर तक बाजार में रुकना पडा। इस बारिस को किसान अपनी खेती के लिए अच्छा मान रहे हैं। वहीँ नदी किनारे रहने वाले लोगों की धडकनें तेज हो रही है। नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है तथा कई क्षेत्रों में कटाव के मंजर शुरू हो चुके हैं।
समाचार अभी और भी भेजे जाने हैं