राजेश कानोडिया , नवगछिया। भागलपुर जिले के गंगा पार नवगछिया अनुमंडल में एक गाँव है धरहरा । इस लात्तीपाकर धरहरा गाँव स्थित ठाकुर जी के मंदिर के समीप दो विशालकाय पीपल के पेड़ों पर नजर पड़ते ही आपके कदम सहसा रुक जायेंगे। जी हाँ! ये काले- काले बड़े आकार के सैकड़ों की संख्या में स्तनधारी जीव चमगादड़ हैं । जो न जाने कितने वर्षों से इन पेड़ों पर डेरा डाल कर अँधेरे का इन्तजार करते दिन भर अपने पैरों के ब़ल उलटे लटके रहते हैं और रात में बिना किसी का नुकसान किये पुरे गाँव की पहरेदारी करते हैं।इन दिनों इस स्तनधारी पक्षी चमगादड़ की संख्या काफी कम हो चुकी है । यह जीव भी विलुप्त होने के कगार पार है।
कहीं कहीं छोटे साइज के इक्का दुक्का नजर आते हैं।
इन बड़े साइज के चमगादड़ों को इस गाँव से इतना लगाव है की ये अन्यत्र कहीं जाना पसंद ही नहीं करते । यहाँ ये अपने को ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं।यही कारण है की इनका पूरा जीवन चक्र (प्रजनन से लेकार मृत्यु तक ) यहीं पूरा होता है।यह जीव वैज्ञानिकों के लिए शोध का विषय है। ग्रामीण भी इन पहरेदारों को अपनी धरोहर मन कर इन्हें नुकसान पहुंचाए बिना सुरक्षित रखना चाहते हैं। जिनसे बिहार के मुख्य मंत्री नितीश कुमार भी रूबरू होंगे।