नवगछिया , संवाद सहयोगी। भाकपा (माले ) कार्यकर्ताओं ने अपनी सोलह सूत्री मांगों के समर्थन में अपने घोषित कार्यक्रम "घेरा डालो डेरा डालो " के तहत सोमवार को नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय पर धरना देकर कार्यालय में आने जाने के रास्ते को जाम कर दिया।
जिसके फलस्वरूप अधिकारीयों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. . इससे पहले इन कार्य कर्ताओं ने नवगछिया माल गोदाम से एक मार्च निकाला , जो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ अनुमंडल मुख्यालय पहुंचा। जिसमें मुख्य रूप से बिन्देश्वरी मंडल, रुपेश कुमार सिंह, रिंकू, महेश यादव, पुरुषोत्तम दास, रेनू देवी, संजय मंडल, सुरेश कुंवर, संथाल जी, सुनील, अरुण इत्यादि दर्जनों प्रमुख कार्य करता मौजूद थे।