ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के कई समाचार

दो ट्रकों की सीधी टक्कर --फोटो

नवगछिया, संवाद सहयोगीसोमवार की सुबह राष्ट्रिय उच्च पथ ३१ पर नवगछिया के पकरा मोड़ के पास दो ट्रकों की सीधी टक्कर हो गयीजिसमें दोनों ट्रकों का अच्छा नुकशान हुआदोनों ट्रकों के ड्राइवर और खलासी फरार बताये गएजबकि एक ट्रक बी आर १०ए ८९१५ पर बालू लोड था, जो नवगछिया की और आरहा था
एक का आत्म समर्पण

नवगछिया, संवाद सहयोगीबिहपुर थाना काण्ड संख्या १६४/१० के तहत भारतीय दंड विधान की धारा ३०२,३४ के अभियुक्त रौशन कुमार ने सोमवार को नवगछिया न्यायालय में आत्म समर्पण कर दियाजिसे बाल सुधार गृह भेज दिया गयाजिससे क्रिकेट के खेल के दौरान एक खिलाडी की मृत्यु हो गयी थी
इंदिरा आवास की राशि मिली

नवगछिया, संवाद सहयोगी नवगछिया प्रखंड कार्यालय में शिविर लगा कर प्रखंड विकास पदाधिकारी वीणा चौधरी द्वारा सोमवार को ६३ लोगों के बीच इंदिरा आवास की प्रथम किस्त के रूप में १८ लाख ९० हजार तथा ६३ लोगों के बीच द्वितीय किस्त के रूप में लाख ९३ हजार कुल २५ लाख ८३ हजार की राशि वितरित की गयी
लिंक फेल
नवगछिया, संवाद सहयोगी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की नवगछिया शाखा की सोमवार को लिंक फेल रहने के कारण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत झेलनी पड़ीइस दौरान कई जरुरत मंद लोगों के जमा निकासी के कार्य बाधित हो गए