नवगछिया, संवाद सहयोगी। रविवार की रात आई आंधी में नवगछिया बाज़ार समिति स्थित पुलिस लाइन की दीवार और महदत्तपुर गाँव में एक निर्माणाधीन स्कुल की दीवार व् पिलर के गिर जाने से कई लोग बाल बाल बच गए।
फिर भी पुलिस लाइन के चार लोगों का अच्छा नुकशान हो गया। इसके अलावे अनुमंडल पदाधिकारी के आवास सहित कई जगहों के वृक्ष टूट गए, कई दुकानें और झोंपड़ी धरशायीहो गयी तथा कई ट्रांसफार्मर के भी गिराने की खबर है।नवगछिया के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज एवं सार्जेंट ने भी पुलिस लाइन की दीवार गिरने से हुए नुकशान का जायजा लिया। जहाँ पच्चीस पुलिस कर्मी सोये थे कि अचानक तेज आंधी आ गयी। किनारे वाले पुलिस कर्मी भीतर की और दुबक कर जान बचाने में सफल रहे। इनमें से चार लोगों के सामान ज्यादा क्षतिग्रस्त बताये गए। आंधी थमने के बाद से अधिकांस आरक्षी एक वृक्ष के निचे समय काटते देखे गए।

इसी आंधी के दौरान मह्दत्तपुर गाँव स्थित निर्माणाधीन प्राथमिक उर्दू विद्यालय , मुस्लिम टोला कि दीवार और पिलर धडाम धडाम की आवाज के साथ गिर गए। ग्रामीणों के अनुसार "आंधी से बचाने के लिए लोग भवन की शरण लेते हैं, जब भवन ही इस तरह से गिरेगा तो लोग कहाँ जायेंगे। "वहीँ नवगछिया जीरो माइल से आगे बिनोद लाइन होटल भी आंधी में उजाड़ गयी और बच गया होटल मालिक बिनोद सिंह।

जो इसी होटल में सोया हुआ था। जिसकी लोहे की चादर हवा में उड़ कर दूर केला के khet में चली गयी थी। जिसे सुबह खोज कर लाया गया । इसके अलावे सड़क किनारे कई झोपड़ियाँ भी उजड़ी पड़ी नजर आ रही थी। कई जगहों पर ट्रांसफार्मर भी गिरने की खबरें हैं।