आंधी से करोड़ों की केला और आम फसल का हुआ नुक्सान ---(फोटो )
नवगछिया, संवाद सहयोगी। रविवार की मध्य रात्री आई भीषण आंधी और तूफान से नवगछिया अनुमंडल के सैकड़ों केला किसानों को करोड़ों की क्षति हो गयी। अधिकाँश केला के गाछ जड़ से उखड कर गिर गए। बहुत से गाछ बीच से ही टूट कर गिर गए। जिनमें से ज्यादातर गाछों में केला की फसल लग चुकी थी। जो कुछ ही दिनों में कटने वाली थी और किसानों के हाथों में नकदी रकम खेतों पर ही हाशिल होने वाली थी। जिस पर प्रकृति ने रात के आधे घंटे मन ही पानी फेर दिया।
बतातें चलें कि गंगा पार के इलाके केलांचल के नाम से भी जाना जाता है। जो नारायणपुर से लेकर रंगरा प्रखंड तक फैला है। जहाँ से सीजन में रोजाना सौ से भी अधिक ट्रकों में केला लोड कर देश और विदेश के विभिन्न भागों में लेजाया जाता है। गांवों की लड़कियों की शादी , बच्चों की पढाई, साल भर के पर्व- त्यौहार की तैयारी सब कुछ इस फसल के भरोसे निर्भर होता है। इन सारे सपनों को इस आंधी ने चकनाचूर कर दिया।
मह्दत्तपुर गाँव के केला किसान सच्चिदा नन्द सिंह बताते हैं कि मेरी तो डेढ़ लाख कि फसल बर्बाद हो गयी, किसी तरह से केला की खेती की थी। वहीँ पूर्व प्रमुख रामानंद सिंह ने भी लाखों की क्षति की बात कही है। इनके साथ साथ सुरेश सिंह, पलटू सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जय किसन, अनिल, उमाकांत, नरेश, लुचो इत्यादि कई किसानों की केला फसल बर्बाद हो गयी। खेतों की स्थिति देख कर कई किसानों के मुंह का निवाला निगला नहीं गया। कई नेछाती पित ली। यही हाल है तुलसीपुर , तेतरी, पकरा, बोडवा इत्यादि कई गांवों का।
इस भीषण आंधी में आम की फसल को भी काफी नुकशान हुआ है। कुल मिलाकर प्रकृति ने पहले मक्का किसानों को हलाल किया , फिर गेंहू, इसके बाद लीची और अब आम और केला किसानों को।