ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में वज्रपात से किशोरी की मौत, युवती झुलसी

नवगछिया में वज्रपात से किशोरी की मौत, युवती झुलसी

नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत रंगरा गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही आरती कुमारी (15) नाम की एक किशोरी की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से झुलस गई। झुलसी युवती को इलाज के लिए रंगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार दोनों कलबलिया धार से मूंग की फसल तोड़कर लौट रही थीं। दोनों जैसे ही रंगरा गांव के चैती दुर्गा मंदिर के पास पहुंची, अचानक बारिश शुरू हो गयी। इस दौरान बिजली कड़की और दोनों के पास ही आ गिरी। दोनों लड़कियां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से झुलस गई।

बताया गया कि आकाशीय बिजली गिरने से जिस लड़की की मौत हो गयी वो रंगरा गांव में अपनी मौसी के घर 15 दिनों पहले ही आई थी। जानकारी के मुताबिक घर के बाकी लोग आम खरीदने के लिए बगीचे में गए थे और लड़की मूंग की फसल तोड़ने के लिए खेत में गई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची रंगरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

मृतका के परिजन हरिकिशोर कुमार सुमन ने कहा कि ठनका गिरने से मौत हुई है। मृतका का नाम आरती कुमारी है। जो फूफा के यहां गई थी। मृतका 5 बहन 2 भाई है। मृतका के पिता विपिन मंडल मजदूरी करते है।