ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विनोद चिरानिया बने लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के अध्यक्ष और सचिव प्रवीण केजरीवाल

विनोद चिरानिया बने लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के अध्यक्ष और सचिव प्रवीण केजरीवाल
राजेश कानोडिया (नव-बिहार समाचार), नवगछिया (भागलपुर)। लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन का बुधवार की देर रात स्टेशन रोड स्थित हरिकुंज में नए सत्र के लिए चुनाव संपन्न हुआ। जहां सर्वसम्मति से विनोद चिरानिया को अध्यक्ष, प्रवीण केजरीवाल को सचिव और मनोज सर्राफ को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं अंदर से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष चंद्र वर्मा और डॉ अरुण कुमार राय तथा विनोद केजरीवाल को उपाध्यक्ष, प्रमोद केडिया और प्रतीक खेमका को सह सचिव, उप कोषाध्यक्ष नीरज कुमार चिरानिया, पीआरओ नवीन केजरीवाल, ऑक्सीजन बैंक पदाधिकारी दिनेश केडिया और नरसिंह चिरानिया को बनाया गया है। इसके साथ ही अन्य कई पदों के लिए भी पदाधिकारी का चयन मौके पर ही कर लिया गया। 
इस दौरान लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के जोनल चेयर पर्सन पवन कुमार सर्राफ, डायरेक्टर अजय कुमार रूंगटा, पूर्व अध्यक्ष डॉ बीएल चौधरी, अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, नरसिंह चिरानिया, नवीन केजरीवाल एवं दिनेश केडिया मौजूद थे।