नवगछिया स्टेशन पर 16 मई गुरुवार की सुबह बिहार के नगर विकास मंत्री डा0 प्रेम कुमार का भव्य स्वागत किया गया | जहां वे भागलपुर जाने के लिए कैपिटल एक्सप्रेस से नवगछिया पहुंचे थे | जहां से वे भागलपुर के लिए प्रस्थान
कर गए | इसके बाद वे पुनः शाम में नवगछिया नगर पंचायत कार्यालय पहुंचेंगे |
इस मौके पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि चंदेश्वरी सिंह, वार्ड पार्षद बिनोद मंडल तथा वीरेंद्र कुमार सिंह सहित दर्जनों पार्षद और भाजपा तथा जदयु नेता ने स्टेशन पर माला पहना कर मंत्री महोदय का स्वागत किया | वहीं पार्षद बिनोद मण्डल ने बताया कि गुरुवार को नगर विकास मंत्री जहां नवगछिया नगर पंचायत कार्यालय की समीक्षा करेंगे | वहीं इसके बाद नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चल रहे तथा सम्पन्न कार्यों का उदघाटन भी करेंगे |