ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: साइबर ठगों ने जज के बैंक खाते से उड़ाए 8.49 लाख, साइबर थाना में हुई प्राथमिकी दर्ज

नवगछिया: साइबर ठगों ने जज के बैंक खाते से उड़ाए 8.49 लाख, साइबर थाना में हुई प्राथमिकी दर्ज

नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। इन दिनों देश भर में साइबर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसके शिकार बिहार के नवगछिया स्थित व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम (ACJM 2) महेश्वर नाथ पांडेय भी हो गए हैं। उनके बैंक खाते से 8 लाख 49 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई है। जबकि ठगी की जानकारी होते ही एसीजेएम साहब ने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद 5 लाख रुपए पर होल्ड भी लगा दिया गया है। इस घटना से पता चलता है कि साइबर ठग किस प्रकार उच्च तकनीक और मनोवैज्ञानिक तरीके अपनाकर लोगों को ठगते हैं। इसलिए, सतर्क रहना और सुरक्षित बैंकिंग प्रक्रियाओं का पालन करना जरूरी है।


उनके मोबाइल पर जैसे ही पैसे की निकासी का मैसेज आया, उन्होंने 1930 नंबर पर कॉल कर पूरी जानकारी दी। इसके साथ ही नवगछिया साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया। साइबर थाना पुलिस की सजगता से करीब 5 लाख रुपए पर होल्ड लगा दिया गया है।