ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर जिले में जारी है धर्म परिवर्तन का सिलसिला, कहलगांव में हुई मारपीट, 6 घायल, केस दर्ज

भागलपुर जिले में जारी है धर्म परिवर्तन का सिलसिला, कहलगांव में हुई मारपीट, 6 घायल, केस दर्ज
नव-बिहार न्यूज, भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में कई वर्षों से धर्म परिवर्तन का सिलसिला जारी है। जिसे लेकर कई बार विवाद भी हुए और मारपीट भी हुई है। इसके बावजूद यह सिलसिला जारी है। ताजा मामला जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र का है। जहां धर्म परिर्वतन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के 6 लोग घायल हो गए। घटना कहलगांव थाना क्षेत्र के सदानंदपुर वैसा पंचायत के चैतू उरांव टोला में 16 जून 2024 रविवार सुबह करीब 10 बजे की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। इस मामले को लेकर एक पक्ष की पूजा कुमारी ने 6 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस को दिए आवेदन में धर्म परिवर्तन की चर्चा नहीं है। आवेदन में कहा गया है कि चैतू उरांव टोला निवासी बिंदो उरांव क्रिसचन संस्था से जुड़े हैं। उनके सहयोग से यहां एक चर्च का निर्माण कराया गया है। रविवार को लोग चर्च में पूजा कर रहे थे। इसी दौरान गांव के दूसरे पक्ष के लोग आए और धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। कहलगांव थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। हालांकि उन्होंने आरोपियों और घायलों का नाम बताने से इनकार कर दिया।

वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि इलाके में धर्म परिवर्तन का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान हरिजन, आदिवासियों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही है। कई लोग अपना धर्म बदल भी चुके हैं। रसलपुर थाना क्षेत्र के एकचारी और कहलगांव के कलगीगंज में भी यह अभियान चल रहा था। लेकिन विरोध के कारण बंद हो गया।

जानकारी के अनुसार वहां भोले भाले लोगों के घरों में जाकर बीमारी ठीक करने के नाम पर जबरन ईसाई धर्म कुबूल करवाया जा रहा था। कमरे में प्रार्थना करवाई जा रही थी। आम लोग पहुंचे धर्म परिवर्तन करवा रहे शख्श की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मामले का खुलासा हुआ था। मामला कहलगाँव अनुमण्डल के रसलपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार चौंक की था। जहां निवासी पप्पू यादव के मकान में धर्म परिवर्तन के लिए गायन बाजन और प्रार्थना कराया जा रहा था। स्थनीय लोगों ने ईसाई धर्म के मौकिम नामक शख्स को पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही उसके पास से बाईबिल की किताबें समेत कई तरह के समान बरामद हुए थे।