ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया भाजपा के जिलाध्यक्ष बने मुक्तिनाथ सिंह

नवगछिया भाजपा के जिलाध्यक्ष बने मुक्तिनाथ सिंह
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। दो बार भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रह चुके युवा एवं कर्मठ भाजपा नेता मुक्तिनाथ सिंह को प्रदेश नेतृत्व ने नवगछिया भाजपा के जिलाध्यक्ष की कमान सौंप दी है। उनके इस मनोनयन पर भाजपा नेताओं के साथ मुक्तिनाथ सिंह ने तेतरी दुर्गा स्थान में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सभी पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।
वहीं नव मनोनित जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुझे नवगछिया संगठन जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इसके लिए प्रदेश नेतृत्व का कोटि कोटि आभार है। पार्टी के सभी वरिष्ठजनों एवं कनिष्ठ देवमय कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन कार्य में हमेशा अग्रसर रहूँगा।