ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

देश भर के किसान मनाएंगे विश्वासघात दिवस


देश भर के किसान 26 मई को मनाएंगे विश्वासघात दिवस। इसका एलान आज नवगछिया में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सेमीनार के दौरान राष्ट्रीय महासचिव राजाराम सिंह ने किया। जहां मौके पर पंजाब से आये राष्ट्रीय अध्यक्ष रुल्दु सिंह किसान सन्देश के संपादक सह उत्तराखंड के किसान नेता पुरुषोत्तम शर्मा उत्तरप्रदेश के चर्चित किसान नेता ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा पश्चिम बंगाल के अनन्दा प्रसाद भट्टाचार्या आइसा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिंकी बिहार राज्य सचिव सुदामा प्रसाद 74 आंदोलन के नेता केडी यादव पूर्व विधायक अरुण कुमार सिंह एआईपीएफ के डॉ मुकेश कुमार जिला सचिव विन्देश्वरी मंडल राम देव सिंह रिंकू जी सहित कई राज्यों के दर्जनों किसान नेता और प्रतिनिधियों ने भी सेमीनार को संबोधित किया।
नरेंद्र मोदी सरकार के एक साल और किसानों पर बढ़ते हमले विषय पर आयोजित सेमीनार में राष्ट्रीय महासचिव राजा राम सिंह ने खुले शब्दों में यह भी एलान किया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। इस सरकार द्वारा किसानों के हितों की उपेक्षा करते हुए कारपोरेट कंपनियों को कई माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। जहां लोक कल्याणकारी योजनाओं में कटौती जारी है। डीजल पेट्रोल का मूल्य बढाकर कृषि उत्पादन पर लागत को बढ़ाया जा रहा है। फसल का सम्मानजनक मूल्य नहीं मिल रहा है। वहीँ कार्पोरेट कंपनियों को श्रम कानून और टैक्स में रियायत दी जा रही है। आज किसान आत्महत्या को विवश हो रहे हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण कानून जबरन थोप रही है। इस सेमीनार का संचालन भागलपुर के जिला अध्यक्ष महेश यादव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन बांका के शशांक कुमार सिंह ने किया।