लोजपा ने आयोजित किया कार्यकर्ता होली मिलन समारोह
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत अजमाबाद के मध्य विद्यालय में लोजपा (राम विलास) पार्टी ने कार्यकर्ता होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया अश्विनी कुमार ने की। जहां मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत और नवगछिया के जिलाध्यक्ष अवधेश पावासन भी मौजूद थे। इस मौके पर सर्व सम्मति से प्रिंस प्रिय को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार यादव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से नव मनोनित सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रिंस प्रिय को बधाई दी।
वहीं मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत ने भी बधाई देते हुए कहा कि लोजपा के पास बिहार के विकास का विजन है। यही पार्टी बिहार को आगे ले कर जाएगी। इस अवसर पर महिला सेल की जिलाध्यक्ष माला जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष कौशल जायसवाल, दिनेश शर्मा, सिखा कुमारी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बवधाई और शुभकामनाएं दीं।