ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया जदयू ने शरद यादव के आकस्मिक निधन पर किया श्रद्धांजलि सभा का अयोजन

नवगछिया जदयू ने शरद यादव के आकस्मिक निधन पर किया श्रद्धांजलि सभा का अयोजन
नवबिहार समाचार, नवगछिया। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के आकस्मिक निधन पर नवगछिया जदयू द्वारा शनिवार को मारवाड़ी विवाह भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उनके तेलचित्र पर मालाअर्पण किया गया और नम्र आंखों से पुष्प अर्पित किया गया। सभी कार्यकर्ता ने नारा लगाते हुए कहा "जबतक सूरज चांद रहेगा शरद यादव का नाम रहेगा"। मौके पर जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी भारती के कहा शरद यादव जी समाजवादी नेता थे। एमपी से यूपी और बिहार तक उनका राजनिति प्रभाव काफी अच्छा रहा। उनके समर्पण को जदयू हमेशा याद रखेगा। इस मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह कुशवाहा, एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि चंदेश्वरी सिंह "निषाद, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद रजा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ दीपक कुमार, बिहपुर प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज लाल, व्यवसाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हिमांशु भगत, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, पंकज सिंह, वकील मंडल, टुनटुन मंडल, अरुण पोद्दार, पंकज कुमार भारती, अजय चौधरी, सुभाष पंडे चानो सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।