ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बाबा साहब की जयंती पर उत्कर्ष 2026 के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित, सचिव ने की पारितोषिक की घोषणा

बाबा साहब की जयंती पर उत्कर्ष 2026 के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित, सचिव ने की पारितोषिक की घोषणा
राजेश कानोड़िया, नवगछिया । भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती के मौके पर मंगलवार को बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद महाविधालय के सचिव सह तिलकामांझी भागलपुर विवि के सिंडिकेट सदस्य डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह गंगा ने उत्कर्ष 2026 के विजेता रहे बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय के सभी प्रतिभागियों को पदक, प्रमाण-पत्र एवं पेन प्रदान करने के पश्चात प्रति-प्रतिभागी को एक-एक हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही इस प्रकार के हर आयोजन में जीत हासिल करने की प्रेरणा भी दी।
महाविद्यालय के मिडिया प्रभारी राजेश कानोडिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर सचिव डा० मृत्युंजय सिंह गंगा द्वारा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम उत्कर्ष 2026 की सफलता पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्राचार्य प्रो० दिनकर आचार्य, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो० अमरजीत सिंह, शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो० अनिल यादव, प्रो मो खालिद महमूद, प्रो० इसानी, प्रो० अन्नू कुमारी, प्रो० गुलशन कुमार, लेफ्टीनेंट प्रो. तुषार कांत झा, प्रो० विजय कुमार, प्रो० कुंदन कुमार, डॉ आशीष सिंह, लेखापाल विनोदानंद मंडल, प्रधान लिपिक डोमन हरिजन, मिडिया प्रभारी राजेश कानोडिया, कार्यालय कर्मी किशोर गौरव, अशोक सिंह, पंकज सिंह, अंकित कुमार, रितेश कुमार, कुमकुम कुमारी को अंगवस्त्र एवं मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो दिनकर आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन डॉ आशीष सिंह ने किया। जिसे प्रो० विजय कुमार, प्रो० अमरजीत सिंह, प्राचार्य प्रो दिनकर आचार्य एवं सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा ने संबोधित किया। इस दौरान सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा ने कहा कि महज चार दिनों की तैयारी में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं तथा कर्मियों के कठिन प्रयास से ही यह महाविद्यालय विश्वविद्यालय स्तर के बड़े आयोजन में विजेता बन कर आयोजन में शामिल सभी 32 महाविद्यालयों का दिल जीत लिया।

इस दौरान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित उत्कर्ष 2026 के विजेता सभी 37 प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वालों को क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रमाण-पत्र सहित प्रदान किया। जिनमें मुस्कान कुमारी, शबनम कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, सोनी, मंशू, लवली, नीतू, नेहा, रिया, कोमल, साक्षी, श्याम रंजनी, अराधना, सांभवी, तुलसी, दीपा, नेहा, मेहरून निशा, माधुरी, श्वेता शबनम, सोनाली, दृष्टि, अंजलि, किंशु, हेमंत, प्रिंस, गुड्डू, सौरव, अंकुश इत्यादि शामिल थे।