अरविन्द मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हुआ वार्षिक पारितोषिक सह सम्मान समारोह
नवगछिया। मकन्दपुर चौक स्थित अरविन्द मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक सह सम्मान समारोह 2025-26 आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन निदेशक अमरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना एवं समाजसेवी राम स्वरूप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों को अंग्रेजी लेखन, हिन्दी लेखन, वर्ग में उपस्थिति, सफाई, अनुशासन, वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के साथ-साथ चित्रकला, आर्ट एन्ड क्राफ्ट, खेलकुद इत्यादि में अव्वल आने वाले दर्जनों छात्र-छात्राओं के साथ हाउस मेन्टरों तथा चालकों को भी पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य सौरभ सुमन, शिक्षक रंजीत कुमार, अमर ठाकुर, रितिका बासु, रूपा झा, शिवानी झा, चंद्रमुखी, प्रमोद सिंह, निशा सिंह, सतीश सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक क्रार्यक्रम भी शामिल रहा। जिसमें नर्सरी के बच्चों द्वारा "स्कूल चलै हम", एलकेजी के बच्चों द्वारा 'छोटी सी हंसी, छोटी सी खुशी' तथा यूकेजी के बच्चों द्वारा" तारे जमीं पे" प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में बाबा साहेब डा० भीमराव अंबेडकर के द्वारा किये गये सामाजिक बदलाव की नाट्य प्रस्तुति भी की गई। कार्यक्रम के दौरान अनुज कुमार, काव्या भारती, दिव्या ज्योति, रितिका राय, अर्पिता कुमारी, निधि कुमारी, आलोक कुमार, निशा सिंह, बिंदिया कुमारी, प्रगति प्रिया सहित दर्जनों बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति के बल पर अभिभावकों से खूब तालियां बटोरी। मौके पर समाजसेविका आशा सिंह एवं शिक्षा संसार के निदेशक राजेश कानोड़िया ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।