ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रामचरित्र मानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने शिक्षा मंत्री का किया पुतला दहन

रामचरित्र मानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने शिक्षा मंत्री का किया पुतला दहन
नवबिहार समाचार, नवगछिया। रामचरित्र मानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में स्थानीय स्टेशन चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नवगछिया के जिला अध्यक्ष रुपेश कुमार रुप के नेतृत्व में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव का पुतला दहन किया गया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप ने कहा कि राम चरित्र मानस हमें जाति धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर जीवन जीने की पद्धति को सिखाता है। इसका जीवंत उदाहरण शबरी के जूठे बेर और केवट का पैर धोना प्रमाण है।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप ने कहा कि इस पुतला दहन कार्यक्रम में जिला महामंत्री डबलू मंडल, मनोज कुमार, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक राज, बृजेश कुमार चौधरी, जिला प्रवक्ता प्रभु प्रिंस मंडल, अध्यक्ष सज्जन भारद्वाज, रवि कुमार, रिचरसन कुमार, सौरभ कुमार, मुकेश कुमार, राजेश पासवान, भानु जी,  नगर अध्यक्ष नन्हे सिंह राजपूत, अंकित कुमार, नन्हे सिंह, रंजीत कुमार झा, कल्याण झा, छोटू जी, सौरभ पोद्दार, कौशल जयसवाल, मुकेश राणा, राहुल कुमार, रोशन सिंह, कुणाल गुप्ता, अश्वनी जी, प्रर्वेश यादव, विजय कुमार चौधरी, सज्जन चौधरी, अंकुश राज समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।