ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आज 19 दिसम्बर का पंचांग, खास जानकारी, इतिहास और महत्वपूर्ण घटनाएं

आज 19 दिसम्बर का पंचांग, खास जानकारी, इतिहास और महत्वपूर्ण घटनाएं

🪷🪷🪷  ⚜🕉⚜  🪷🪷🪷
    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 19 दिसम्बर 2021 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
     
   *📜 19  दिसम्बर 2022*
               *सोमवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1944
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2079
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी - 26:35 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* चित्रा - 10:31 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* बव. - 15:11 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* अतिगण्ड - 27:19 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 07:08
*🌄सूर्यास्त-* 17:27
*🌙चन्द्रोदय-* 27:33
*🌛चन्द्रराशि-* तुला - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:57 से 12:38
*🤖राहुकाल-* 08:25 से 09:43 
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 पौष बदी एकादशी 26:35 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , सफला एकादशी व्रत (सभी के लिए) , श्री अन्नपूर्णा व्रत समाप्त , दग्धयोग सूर्योदय से 26:32 तक , ऊँट महोत्सव प्रारम्भ 2 दिन का (बीकानेर) , भगवान श्री पार्श्वनाथ जयन्ती ( जैन , पौष कृष्‍ण एकादशी ) , भगवान श्री चन्द्रप्रभु जयन्ती ( जैन , पौष कृष्‍ण एकादशी ) , श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल जन्म दिवस (पहली महिला रास्ट्रपति) , श्री मैरेम्बम कोइरेंग सिंह (Mairembam Koireng Singh) जयन्ती , श्री रामप्रसाद बिस्मिल बलिदान दिवस , श्री अशफाक उल्ला खाँ बलिदान दिवस , ठाकुर श्री रोशन सिंह बलिदान दिवस , श्री बाबूभाई जशभाई पटेल स्मृति दिवस , गोवा मुक्ति दिवस व राष्ट्रीय सुशासन सप्‍ताह (19 से 25 दिसंबर)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 पौष बदी द्वादशी 24:48 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , सुरूप द्वादशी व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अधर्मनिरतो    मूढो* 
    *मिथ्या यो वै द्विजातिषु ।* 
 *दद्यान्मर्मातिगं शोकं* 
    *तं विद्याद् ब्रह्मघातिनम् ॥* 
       ★महाभारतम् अनुशासनपर्व २४
*अर्थात् 👉* 
       _जो पापपरायण मूढ़ मनुष्य ब्राह्मणों को अकारण ही मर्मभेदी शोक प्रदान करता है, उसे ब्रह्मघाती जाने।_
🌹

*19 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1154 - किंग हेनरी द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने।
1821 - दक्षिण ओर्कनेय द्वीप की खोज जॉर्ज पावेल और नथानियल पामर द्वारा की गयी।
1823 - जॉर्जिया ने पहले अमेरिकी राज्य जन्म पंजीकरण कानून को संयुक्त राज्य अमेरिका में लागू किया।
1842 - अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी।
1889 - बिशप संग्रहालय हवाई में स्थापित किया गया। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट / HARIYANA EDUCATIONAL UPDATE " फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1907 - अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया के जैकब्स क्रीक स्थित कोयले की खदान में हुये विस्फोट में 239 मजदूरों की मौत हुई।
1919 - अमेरिका में मौसम विज्ञान सोसायटी की स्थापना हुयी।
1927 - उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की स्थापना हुयी।
1927 - महान् स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला ख़ां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फाँसी दे दी।
1931 - जोसफ ए लियोंस आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।
1932 - बीबीसी ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सेवाओं की शुरुआत आॅस्ट्रेलिया से की।
1941 - जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली।
1945 - मुंबई में संस्थान को पेडर मार्ग पर स्थित केनिलवर्थ बंगले पर स्थानांतरित किया गया था। इसका उद्घाटन मुंबई के तत्कालीन राज्यपाल सर जॉन कोल्विले ने किया।
1950 - जेन इसेनहोवर उत्तरी अटलाटिंक गठबंधन के कमांडर बने।
1958 - सुकुमार सेन - भारतीय गणराज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त / मुख्य चुनाव आयुक्त रहे।
1961 - गोवा स्वतंत्र हुआ।
गोवा को पुर्तग़ाल की गुलामी से आजादी मिली। ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा के बॉर्ड में प्रवेश किया।
1966 - एशियाई विकास बैंक की शुरुआत की गयी।
1983 - ब्राजील के शहर रियो दी जेनेरियो से फुटबॉल के फीफा विश्व कप की चोरी हुई।
1984 - चीन एवं ब्रिटेन के मध्य 1997 तक हांगकांग चीन के वापस करने संबंघी समझौते पर हस्ताक्षर।
1989 - कम्युनिस्ट शासन के विरोध में रोमानियाई शहरों में श्रमिको ने हड़ताल किया।
1991 - पॉल कीटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में बॉब हॉक को शपथ दिलाई गयी।
1998 - अमर्त्य सेन को बांग्लादेश ने मानद नागरिकता से नवाजा ।
1998 - डेनवर (अमेरिका) में आयोजित विश्व विकलांग स्कीइंग में शील कुमार (भारत) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित।
1999 - 443 वर्षों तक पुर्तग़ाली उपनिवेश में रहने के बाद मकाऊ का चीन को हस्तांतरण।
2000 - आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 13वां टेस्ट मैच जीता।
2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोड़ने का स्वागत किया।
2003 - लीबिया ने रसायनिक हथियारों को ख़त्म करने की घोषणा की।
2005 - अफ़ग़ानिस्तान में तीन दशक बाद लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी गयी देश की पहली संसद की पहली बैठक आयोजित।
2006 - शैलजा आचार्य को नेपाल ने अपना भारत में नया राजदूत नियुक्त किया।
2007 - टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पर्सन आफ़ द ईयर के ख़िताब से नवाजा।
2008- केनरा बैंक, एचडीएफसी व बैंक ऑफ़ राजस्थान ने आवास ऋण सस्ता करने की घोषणा की।
2012 - पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।
2016 - जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक क्रिसमस बाजार में हुए "संभावित आंतकवदी हमले" में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 12 हो गई।
2019 - भारत और अमरीका ने रक्षा तकनीक के हस्तांतरण के लिए औद्योगिक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2019 - ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग को देखते हुए सात दिन के आपातकाल की घोषणा।
2019 - भारत ने पिनाक निर्देशित रॉकेट प्रणाली और सतह से हवा में मार करने वाली क्यू आर-एस.ए.एम. मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2020 - बांग्लादेश में एक सड़क दुर्घटना में लगभग 12 लोगों की मौत जबकि अन्य 6 लोग घायल हुए। 
2020 - भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने जर्मनी के कोलोन में चल रहे मुक्केबाजी विश्व कप 52 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। 
2020 - रूस ने एक साथ अंतरिक्ष में 36 उपग्रह स्थापित किए।
2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसोचैम स्थापना सप्ताह 2020 में मुख्य भाषण दिया।
2021 - वियतनाम के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद से मुलाकात की।
2021 - भारतीय नौसेना ने देश में बने दूसरे अत्‍या‍धुनिक विध्‍वंसक पोत मोरमुगांव का पहली बार समुद्र में परीक्षण किया।
2021 - चिली के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद गेब्रियल बोरिक ने सैंटियागो में जश्न मनाया।
 
*19 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति*

1873 - राय बहादुर सर उपेन्द्रनाथ ब्रह्मचारी भारत के एक वैज्ञानिक एवं अपने समय के अग्रगण्य चिकित्सक थे।
1884 - राम नारायण सिंह - एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता , पूर्व संसद सदस्य लोकसभा।
1899 - मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग सीनियर।
1915 - मैरेम्बम कोइरेंग सिंह - मणिपुर के प्रथम मुख्यमंत्री।
1919 - ओम प्रकाश, भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ।
1934 - प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति।
1937 - जी बी पटनायक भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
1969 - नयन मोंगिया - भारत के पूर्व क्रिकेटर।
1974 - रिकी पोंटिंग‎ - ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एवं कप्तान।
1980 - जमुना टुडू - पर्यावरणविद् , वृक्षों को बचाने हेतु अपनी जान की भी परवाह न करने वाली भारत की साहसिक महिलाओं में से एक।
1984 - अंकिता लोखंडे - भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री।

*19 दिसंबर को हुए निधन👉*

1860 - लार्ड डलहौजी - 1848 से 1856 तक भारत के गवर्नर जनरल रहे।
1927 - राम प्रसाद बिस्मिल, महान् स्वतन्त्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि उच्च कोटि के कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाविद् व साहित्यकार भी थे।
1927 - अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।
1927 - ठाकुर रोशन सिंह - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक।
1988 - उमाशंकर जोशी, ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार।
2002 - बाबूभाई जशभाई पटेल -भारत में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
2016 - अनुपम मिश्र - लेखक और गाँधीवादी पर्यावरणविद् थे।
2020 - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ विचारक और पहले प्रवक्ता माधव गोविंद वैद्य (97) का नागपुर में निधन हुआ।  

*19 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

🔅 भगवान श्री पार्श्वनाथ जयन्ती ( जैन , पौष कृष्‍ण एकादशी )।
🔅 भगवान श्री चन्द्रप्रभु जयन्ती ( जैन , पौष कृष्‍ण एकादशी )।
🔅 श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल जन्म दिवस (पहली महिला रास्ट्रपति)।
🔅 श्री मैरेम्बम कोइरेंग सिंह (Mairembam Koireng Singh) जयन्ती।
🔅 श्री रामप्रसाद बिस्मिल बलिदान दिवस।
🔅 श्री अशफाक उल्ला खाँ बलिदान दिवस।
🔅 ठाकुर श्री रोशन सिंह बलिदान दिवस।
🔅 श्री बाबूभाई जशभाई पटेल स्मृति दिवस।
🔅 गोवा मुक्ति दिवस।
🔅 राष्ट्रीय सुशासन सप्‍ताह (19 से 25 दिसंबर)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜