ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बनारसी लाल सराफ वाणिज्य महाविद्यालय में मनाया गया 43वां स्थापना दिवस समारोह

बनारसी लाल सराफ वाणिज्य महाविद्यालय में मनाया गया 43वां स्थापना दिवस समारोह 
नवगछिया। बनारसी लाल सराफ वाणिज्य महाविद्यालय में बुधवार को 43वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय डिग्री कालेज गोपालपुर के प्राचार्य डॉ राज कुमार तथा सेवा निवृत हिन्दी विभागाध्यक्ष तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय सह पुर्व प्राचार्य जीबी कालेज नवगछिया के डा० शिवशंकर मंडल थे। इस समारोह का संचालन महाविद्यालय के प्रो० रामानंद सिंह ने किया। 
 उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक डा० खालिद महमूद के हवाले से मिडिया प्रभारी राजेश कानोडिया ने देते हुए बताया कि समारोह में सभी अतिथियों का स्वागत शिक्षक प्रतिनिधि अमरजीत सिंह ने किया। वहीँ सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक प्रो ईशानी झा ने बताया कि मौके पर महाविद्यालय की एनसीसी और एनएसएस की छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा छात्र अफरोज द्वारा शानदार संगीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।

मीडिया प्रभारी राजेश कनोडिया ने बताया कि समारोह के प्रारंभ में स्व-बनारसी लाल सर्राफ एवं स्व शोभा देवी सर्राफ की प्रतिमा पर प्राचार्य सहित अतिथियों ने माल्यार्पण किया। इसके बाद विश्व विद्यालय का कुल ध्वज फहराया गया। इसके बाद राष्ट्रगीत तथा राष्ट्रगान एवं कुलगीत गाया गया। वहीं समारोह का शुभारम्भ प्राचार्य और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद अतिथियों के सम्मान में स्वागत गान भी गाया गया। मौके पर अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र से सम्मान किया गया। साथ ही महाविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मी मौजूद थे। इस दौरान महाविद्यालय के संस्थापक सचिव संतोष सर्राफ एवं वर्तमान सचिव डॉ मृत्युंजय प्रसाद सिंह गंगा के अथक और अंतहीन प्रयास की भरपूर सराहना हुई। साथ ही महाविद्यालय की स्थापना से लेकर अबतक के सभी घटनाक्रम की विस्तार से चर्चा हुई। अंत में प्राचार्य प्रो दिनकर आचार्य के धन्यवाद ज्ञापन पश्चात समारोह का समापन किया गया।