नवगछिया। बीती रात चोरों ने मील टोला की तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यह जानकारी वार्ड नंबर 9 के पार्षद अभिनंदन कुमार ने देते हुए बताया कि बीती रात चोरों ने सोनी डेयरी के समीप राहुल कुमार की पान दुकान से करीब 15 हजार के सामान, राजा मिश्रा की मोटर मैकेनिक दुकान से चार मोटर और कॉपर वायर करीब चालीस हजार का और ललित ठाकुर की सैलून की दुकान से तीन हजार रुपए नगद को चोरी कर अपना शिकार बनाया है। इन तीनों दुकानदार का चोरों ने भारी नुक़सान किया है। सभी गरीब दुकानदार हैं। जबकि इस क्षेत्र में देर रात तक और अहले सुबह से ही लोगों का आवागमन काफी होता है। काफी नजदीक में ही आरपीएफ अधिकारी का आवास भी है।