ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

SURYA GRAHAN सूर्यग्रहण: बिहार में इस समय दिखेगा सूर्यग्रहण

SURYA GRAHAN सूर्यग्रहण: बिहार में इस समय दिखेगा सूर्यग्रहण


ONLINE, NBS NEWS: Surya Grahan 2022 वर्ष 2022 के 25 अक्‍टूबर मंगलवार को दूसरा और अं‍तिम सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण काल आम जनजीवन के लिए अशुभ होता है। इस दौरान मंदिर के पट आदि बंद कर दिए जाते हैं। इसलिए बिहार के भागलपुर और नवगछिया के भी सभी मंदिरों के पट सुबह 4 बजे के बाद सूतक लगने से पहले ही बंद कर दिये गए। दीपावली के बाद लगने वाला सूर्य ग्रहण बिहार में दिखेगा। इस कारण इसका सूतक काल भी प्रभावी होगा। इस ग्रहण का यह कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ पर अशुभ प्रभाव रहेगा।

सूर्य ग्रहण सबसे पहले आइसलैंड में देखा जागा। ग्रहण दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से प्रारंभ हो रहा है। शाम 6 बजकर 20 मिनट तक ग्रहण रहेगा। अरब सागर में यह ग्रहण खत्म होगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम लगभग साढ़े चार से शुरू होगा। 6 बजकर 10 मिनट तक ग्रहण का समय है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्‍यान देने की जरुरत है। बुजुर्ग और बच्‍चे को भी विशेष रूप से सावधान रहना चाहिये। 

बता दें कि 30 अप्रैल को इस वर्ष का पहला सूर्यग्रहण लगा था। धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार भारत में सूर्य ग्रहण को आम जनजीवन के लिए शुभ नहीं माना जाता। इसलिए आज साढ़े चार बजे से सावधान रहने की जरुरत है। ग्रहण के खत्‍म होने तक सभी शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।

सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर के इलाके, अंटार्कटिका और अटलांटिक आदि के इलाके में भी नजर आएगा। भारत के कई राज्‍यों में भी ग्रहण देखा जाएगा। बिहार में शाम साढ़े चार बजे के बाद से ग्रहण है। सवा छह बजे तक इसके रहने की संभावना है। बिहार के लगभग सभी जिलों में इसी समय ग्रहण रहेगा। एक-दो मिनट का ही प्रत्‍येक जिलों में अंतर है।

सूर्य ग्रहण का काली पूजा पर भी विशेष प्रभाव पड़ेगा। भागलपुर में काली पूजा काफी व्‍यापक तरीके से मनाया जाता है। इस दौरान मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।  यहां बता दें कि भिन्‍न-भिन्‍न राशि वालों के लिए अलग-अलग प्रभाव रहेगा। 

बिहार के इन जिलों में इस समय दिखेगा सूर्यग्रहण

छपरा शाम 04 : 41 से 17 :12 तक

सिवान शाम 16.20 से 17;13 तक

गोपालगंज शाम16.40 से 17;15 तक

बेतिया शाम 16 :39 तक 17 13 तक

हाजीपुर शाम 16.42 से 17.13 तक

मुजफ्फरपुर शाम 16.41 से 17.12 तक

वैशाली शाम 16.42 से 17.12 तक

सोनपुर शाम 16.42 से 17.13 तक

आरा शाम16.41 . से 17.18 तक

बक्सर शाम16.42 . से 17.17 तक

भोजपुर शाम16.42 से 17.11तक

पूर्णिया शाम16.43 से 17.04 तक

भागलपुर शाम 16.42 से 17.13 तक

जहानाबाद शाम16.41 से 17.0 9 तक

दरभंगा शाम 16.41 से 17.0 9 तक

पटना शाम16.42 से 17.14 तक

मुंगेर शाम16.43 से 17.08 तक

चंपारण शाम16:38 से 17:44 तक

खगड़िया शाम16.43 से 17.07 तक

मधेपुरा शाम 16:42 से 17:06 तक

नवादा शाम 16 :44 से 17:12 तक

कटियार शाम 16 :44 से 17:03 तक

औरंगाबाद शाम 16 :44 से 17:17 तक

मधुबनी शाम 16.41 से 17.0 9 तक

समस्तीपुर शाम 16:42 से 17:09 तक

रोहतास शाम16.43 से 17.18 तक

अररिया शाम 16.43 से 17.03 तक

किशनगंज शाम16.43 से 17.06 तक

कैमूर शाम 16.43 से 17.08 तक

लखीसराय शाम 16:44 से 17 :10 तक

शेखपुरा शाम 16 :47 से 17 :08 तक

गया 16:44 से 17 :14 तक