शिक्षाविद विश्वास झा लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष और पिंटू यादव नौवीं बार व्यवस्थापक
नवगछिया:- रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर स्थित मां दक्षिणेश्वर काली मंदिर परिसर में शुक्रवार को काली पूजा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से शिक्षाविद विश्वास झा को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष और प्रशांत कुमार उर्फ पिंटू यादव को नौवीं बार व्यवस्थापक चुना गया। अध्यक्ष विश्वास झा ने बताया कि पूजा की तैयारियां विधिवत शुरू कर दी गई हैं। लक्ष्मी पूजा के दिन 8 अक्टूबर को देर रात माता की प्रतिमा पिंडी पर विराजमान होगी। इसके बाद 9 और 10 अक्टूबर को दिनभर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। 10 अक्टूबर की संध्या काल में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ माता की प्रतिमा का विसर्जन होगा। बैठक में मुख्य रूप से गोविंद यादव, उपेन्द्र पोद्दार, कैलाश यादव, रंजीत यादव, सुधीर यादव, सुबाली यादव, गुड्डू झा, अरविंद झा, सूरज झा, रामजी पोद्दार, मदन दास, त्रिपुरारी कुमार भारती सहित कई गणमान्य एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।