ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के समाचार

माले नेता रुपेश की वापसी पर निकला विजय जुलुस
नवगछिया , संवाद सहयोगी भाकपा माले नेता रुपेश कुमार सिंह के अपहर्ताओं से मुक्ति मिलने के बाद गुरूवार को कचहरी परिसर से एक विजय जुलुस निकला गया। जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरता हुआ बिहारी अतिथि सदन तक पहुंचा। जहाँ यह विजय जुलुस एक सभा में बदल गया। इस विजय जुलुस में भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य पंकज सिंह, भागलपुर जिला सचिव एस के शर्मा, पुरनिया जिला कमिटी सदस्य भारती जी, भागलपुर जिला कमिटी सदस्य बिन्देश्वरी मंडल , रिंकू, महेश यादव, पुरुषोत्तम दास, रामदेव सिंह, सुनील, अरुण महतो, मुकेश मुक्त, सुरेस कुंवर, रेनू देवी, आइसा के राष्ट्रिय परिषद् सदस्य गौतम सहित काफी संख्या में कार्यकर्त्ता सामिल थे। विजय जुलुस में नाम जद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने , अपराधी राज्य समाप्त करने इत्यादि के नारे भी लगाए जा रहे थे।
विजय जुलुस जो बाद में बिहारी अतिथि सदन के पास सभा में बदल गयी थी। इस सभा के प्रारम्भ में अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुए माले नेता रुपेश कुमार सिंह ने अपहरण के घटना की विस्तृत जानकारी डी। साथ ही अपराधियों द्वारा पेश की गयी चुनौती को काबुल करने का एलान भी किया। इसके अलावे नवगछिया के व्यवसायियों एवं जनता को सहयोग देने के लिए धन्यवाद भी दिया। सभा के अंत में ३१ मई से प्रारम्भ होने वाले आन्दोलन को सफल बनाने का आह्वान भी किया।

बिजली गिरने से दूरभाष सेवा ठप्प
नवगछिया , संवाद सहयोगीगुरूवार की शाम हुयी बारिस के दौरान बिजली की कड़क के कारण नवगछिया दूरभाष केंद्र के कई उपकरण एवं कार्ड जल गए। जिसके कारण नवगछिया दूरभाष केंद्र की सभी टेलीफोन लाइन ठप्प हो गयी है। जो शुक्रवार की देर शाम तक ठीक होने की उमीद है। यह जानकारी अनुमंडल दूरसंचार पदाधिकारी सुशील कुमार ने दी।