ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ब्रेकिंग नवगछिया: न्यूज पेपर एजेंट के बड़े भाई को घर में ही भतीजे ने मारी गोली, गंभीर स्थिति में रेफर

ब्रेकिंग नवगछिया: न्यूज पेपर एजेंट के बड़े भाई को सरे शाम घर में भतीजे ने मारी गोली, गंभीर स्थिति में रेफर
NAUGACHIA, NBS NEWS: नवगछिया (नव-बिहार समाचार)। पुलिस जिला नवगछिया के आदर्श थाना क्षेत्र अंतर्गत मक्खातकिया चौक के समीप न्यूज पेपर एजेंट संतोष यादव के बड़े भाई बस स्टैंड बेरियर वसूली कर्ता बुलबुल यादव उर्फ अंगद यादव को उसके मक्खातकिया स्थित घर पर बड़े भाई धोबिनिया ग्राम निवासी पंकज यादव के बेटे प्रिंस कुमार ने गोली मार दी। गोली बुलबुल यादव के बांये कंधे में लगी है। जिसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लेजाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया।

वहीं गंभीर रूप से घायल बुलबुल यादव के छोटे भाई संतोष यादव ने बताया कि बस स्टैंड बेरियर के आपसी हिसाब को लेकर कुछ विवाद को लेकर भाई पंकज यादव ने बुलबुल का हाथ पकड़ लिया और अपने बेटे को गोली मारने का आदेश दिया। इसपर पंकज यादव के बेटे प्रिंस ने गोली चला दी। मौके पर प्रिंस की मां राधा देवी भी मौजूद थी। घटना गुरुवार की शाम साढ़े सात बजे की बतायी गयी। वहीं परिजनों ने हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि प्रिंस पहले भी एक गंभीर मामले में जेल जा चुका है। वहीं खबर मिली है कि बुलबुल के कंधे में फंसी गोली उपचार के दौरान निकाल ली गई है। लेकिन जख्म काफी गहरा है।