ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कमिश्नर ने किया निरीक्षण, नवगछिया के दो सीओ और तीन राजस्वकर्मी से पूछा गया स्पष्टीकरण

कमिश्नर ने किया निरीक्षण, नवगछिया के दो सीओ और तीन राजस्वकर्मी से पूछा गया स्पष्टीकरण
नव-बिहार समाचार। प्रमंडलीय आयुक्त दयानिधान पांडेय गुरुवार को नवगछिया अनुमंडल पहुंचे. वहां उन्होंने विभिन्न अंचलों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई खामियां पकड़ी. मौके पर डीडीसी प्रतिभा रानी, नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज, एसडीपीओ दिलीप कुमार, एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल, डीसीएलआर परमानंद साह मौजूद थे. नवगछिया अनुमंडल के दो अंचलाधिकारी व तीन राजस्व कर्मी पर कार्रवाई होना लगभग तय है. 

कमिश्नर दयानिधान पांडेय ने गोपालपुर अंचल में दाखिल खारिज का मामला लंबित पाया. उन्होंने जांच में पाया कि अंचलाधिकारी ने म्यूटेशन के काफी मामले को रिजेक्ट किया है. प्रमंडलीय आयुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लिया और नवगछिया एसडीओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. इस पर नवगछिया एसडीओ ने शोकॉज पूछा है. इसके अलावा नारायणपुर अंचल में निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने लगान वसूली 10 फीसदी कम पाया. नारायणपुर अंचलाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. वहीं एलपीसी के केस भी लंबित मिले. सबसे पहले दोनों अंचलाधिकारी को शोकॉज किया गया है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. इधर प्रमंडलीय आयुक्त ने रंगरा, नारायणपुर व नवगछिया के राजस्व कर्मचारी पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. राजस्व कर्मचारी के पास काफी संख्या में मामला लंबित है. नवगछिया एसडीओ व डीसीएलआर से तीनों राजस्व कर्मचारियों से शोकॉज पूछने व तीनों अंचलों की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है. साथ ही इन अंचलों के प्रधान लिपिक व लिपिक पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इन पर रिकॉर्ड संधारण में कोताही बरतने का आरोप है. प्रमंडलीय आयुक्त यह भी देखा कि अंचल में रिकॉर्ड को व्यवस्थित ढंग से नहीं रखा है.