ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में फिर मिला एक कोरोना मरीज: सिविल सर्जन

नवगछिया में फिर मिला एक कोरोना मरीज: सिविल सर्जन
नव-बिहार समाचार, भागलपुर | इस जिले में नौ दिन के अंदर कोरोना का दूसरा नया मरीज मिला है। इस बार नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत बिहपुर प्रखंड के भगवत्तीपुर गांव की पांच साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके साथ ही गुरुवार को जिले में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 28979 पर पहुंच गया। इनमें से अब तक जिले के 362 संक्रमितों की मौत हुई, वहीं 28616 स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मरीज सिर्फ एक है। जिले में कोरोना संक्रमण की दर अभी 0.01 प्रतिशत है। इससे पहले 26 अप्रैल को जिले में कोरोना संक्रमित महिला पॉजिटिव पाई गई थी। 

यह जानकारी भागलपुर के सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने देते हुए बताया कि गुरुवार को जिले के बिहपुर प्रखंड के भगबत्तीपुर गांव में पांच साल की बच्ची जांच में कोरोना संक्रमित मिली है। बच्ची के पिता के अनुसार दो मई को गांव में लगे शिविर में उसकी जांच हुई थी।