ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के पूर्व मुखिया की गाड़ी पटना में होटल के सामने से हुई चोरी, गांधी मैदान थाना में दिया आवेदन

नवगछिया के पूर्व मुखिया की गाड़ी पटना में होटल के सामने से हुई चोरी, गांधी मैदान थाना में दिया आवेदन
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत यमुनिया पंचायत के पूर्व मुखिया संजय कुमार सिंह की बोलेरो गाड़ी पटना के एक होटल के बाहर से चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पूर्व मुखिया संजय सिंह ने बताया कि वे किसी आवश्यक कार्य से पटना गए थे। देर रात करीब 3:40 बजे एग्जीबिशन रोड के पाया नंबर 16 के समीप स्थित होटल तालसन में ठहरने गए थे। जहां होटल के गार्ड के निर्देश पर बीआर 10जे 5275 नंबर की बोलरो गाड़ी को होटल के सामने लगाया गया था। सुबह जब आठ बजे कहीं जाने को आए तो देखा कि वहां से गाड़ी गायब थी। 
इस घटना को लेकर पूर्व मुखिया संजय कुमार सिंह ने गांधी मैदान थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताते चलें कि संजय कुमार सिंह दो बार यमुनिया पंचायत से मुखिया रहे हैं। इस समय उनके छोटे भाई की पत्नी सोनी देवी मुखिया है।