ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

राष्ट्रीय ब्राहमण महासंघ ने धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया परशुराम प्राकट्य दिवस

राष्ट्रीय ब्राहमण महासंघ ने धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया परशुराम प्राकट्य दिवस
नवगछिया। श्री गोपाल गौशाला परिसर स्थित जगतपतिनाथ महादेव मंदिर के निचले तल पर राष्ट्रीय ब्राहमण महासंघ नवगछिया द्वारा श्री परशुराम प्राकट्य दिवस का चतुर्थ वार्षिकोत्स्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां मुख्य यजमान राकेश झा गोसाईगांव के द्वारा सर्वप्रथम अभिषेक, श्री परशुराम पूजन, चालीसा पाठ, विप्रसमाज के बालक बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृत्र प्रदर्शन पर सम्मान, हवन उपरांत घाट ठाकुरबाड़ी के महंत सिया वल्लम जी महाराज जी का सम्मान एवं प्रवचन तथा बाहर से पधारे विद्वतजन का सबोधन हुआ। कलाकारों द्वारा भजनों की गंगा भी बहती रही। 

इस दौरान नगर के प्रमुख समाजसेवी सह  शिक्षाविद अजय कुमार रुंगटा, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी भारती, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मनोज पांडे, महासंघ के जिला अध्यक्ष पं ललित शास्त्री, जिला महासचिव पं नन्द लाल तिवाड़ी, संरक्षक श्री राम पाठक, सजन शर्मा, पं अजीत पांडेय, कोषाध्यक्ष पं सुभाष पांडेय, प्रवक्ता विश्वास झा, पत्रकार राजेश कानोड़िया, वरुण बाबुल, वैद्य भोला शर्मा को सम्मानित किया गया। मौके पर सत्यनारायण जी शर्मा, रमेश शर्मा, पवन झा, कन्हैया झा, विभाष झा, मोहन शर्मा, दीपक चिरानिया, दिनेश बाबा एवं अन्य सदस्यों के सहयोग तथा मंत्र ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया।