ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: बाल भारती विद्यालय में पाँच दिवसीय समर कैंप का हुआ शुभारम्भ

नवगछिया: बाल भारती विद्यालय में पाँच दिवसीय समर कैंप का हुआ शुभारम्भ
बाल भारती विद्यालय नवगछिया में पाँच दिवसीय समर कैंप का  उत्साह एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय रूँगटा, सचिव अभय प्रकाश मुनका, सह सचिव प्रवीण केजरीवाल,कार्यकारिणी सदस्य नरेश केडिया,अभिषेक रूँगटा,विनोद चिरानियाँ,नीरज चिरानियाँ,गौरी शंकर सर्राफ, ओमप्रकाश चिरानिया, पारस खेमका ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय रूंगटा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास एवं आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने बच्चों को सीखने के साथ आनंद लेने के लिए प्रेरित किया। सचिव अभय प्रकाश मुनका ने कहा कि समर कैंप बच्चों की प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यालय परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
सह सचिव प्रवीण केजरीवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला एवं रचनात्मक गतिविधियाँ भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों को पूरे उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और समर कैंप की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस कैंप के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विद्यालय के प्रशासक डी.पी. सिंह  ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी शिक्षकों एवं सहयोगियों की सराहना की।
इस अवसर पर बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड के प्राचार्य  कौशल किशोर जायसवाल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि समर कैंप नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक बेहतरीन अवसर है तथा ऐसे कार्यक्रम बच्चों के भीतर छिपी क्षमताओं को बाहर लाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रार्थना, योग, एरोबिक एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन निखिल चिरानिया द्वारा किया गया।कार्यक्रम के सफल संचालन में निभाष मोदी, एनसीसी ऑफिसर विकास पांडे, पुरुषोत्तम कुमार, सरवन सोनी, गुड्डू,  सुमित्रा पंडित सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।