नव-बिहार समाचार, भागलपुर। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 8 मई रविवार को होने वाली 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर नवगछिया स्थित बनारसी लाल सराफ कॉमर्स कॉलेज, जीबी कॉलेज, मदन अहल्या महिला कॉलेज, इंटर स्तरीय विद्यालय और बालभारती विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा नाथनगर, मिरजानहाट, सबौर, बहादुरपुर, तिलकामांझी, बरारी तथा शहरी क्षेत्र भागलपुर में 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा एकल पाली में मध्याह्न 12 बजे से 2 बजे अपराह्न तक होगी।
बीपीएससी की इस परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त सम्पन्न कराने को लेकर जिलापदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट सहित गश्ती दल की प्रतिनियुक्ति करते हुए कई दिशा निर्देश भी जारी कर दिया है। साथ ही संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी और एसपी, एसएसपी को भी दिशा निर्देश जारी किया गया है।