ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में राणीसती दादी की वर्षगांठ पर आज होगा मंगलपाठ



नवगछिया (भागलपुर)। राजस्थान के झुंझुनूं वाली महारानी सती दादी की वर्षगांठ के मौके पर नवगछिया स्थित श्रीगोपाल गौशाला में रविवार को मंगलपाठ का आयोजन किया गया है। जिसमें मारवाड़ी समाज की लगभग दो सौ महिलाएं शामिल होंगी।

यह जानकारी देते हुए आयोजन मंडल के सदस्य संजय चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर रविवार की सुबह से आयोजन प्रारंभ कर दिया जाएगा। सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक दादी के पूजन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 11 बजे से शाम 7 बजे तक मंगलपाठ का कार्यक्रम चलेगा। जिसमें बनमनखी की सुप्रसिद्ध गायिका पूनम सुरेका और कटिहार के अभिषेक जी के अपने अपने स्वरों के साथ मंगलपाठ सम्पन्न करायेंगे। इसकी सफलता के लिए अमित बुबना, निखिल चिरानिया, शम्भू सर्राफ, वरुण केजरीवाल, राज चौधरी और रोहित चौधरी प्रयासरत हैं।