ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में केक काटकर मनाया गया सोनिया गांधी का जन्मदिन

नव-बिहार समाचार, नवगछिया। भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह के नेतृत्व एवं निर्देशन में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 71वां जन्मदिन नवगछिया स्थित कैम्प कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान केक काटकर खुशी का इजहार किया। साथ ही दीर्घायु की कामना की।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने कहा कि सोनिया गांधी ने भारत को ताकतवर बनाकर विश्व पटल पर नई पहचान दी। उन्होंने महिला आरक्षण की वकालत कर देश की महिलाओं को सशक्त बनाया। कार्यक्रम के बाद कांग्रेसियों ने मिठाई बांटी।

इस मौके पर नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह, महिला नेत्री श्रीमती शीला देवी निषाद, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शोभा नंद झा, युवा नेता अशोक कुमार सिंह निषाद, गोपालपुर प्रखंड के निशीथ प्रसाद सिंह, बाल्मीकि कुमर, अब्बास अंसारी, छोटेलाल ततमा, राजीव चौधरी, सुनील चौधरी, राजेंद्र ठाकुर, अधिवक्ता प्रभाष चंद्र झा मतवाला, भोला सिंह, सुबोध सिंह और नित्यानंद सिंह इत्यादि मौजूद थे।