
जिसका खुलासा शनिवार को महादेवपुर घाट स्थित नथनी सिंह बहियार से गंगा नदी किनारे मिली लाश से हुआ |
यह लाश राघोपुर गांव से तीन दिनों पूर्व लापता राजीव मंडल उर्फ खगेश मंडल (40) की थी | जिसके अपहरण का एक मामला परवत्ता थाना में कांड संख्या 143/12 के तहत उसकी पत्नी रेखा देवी ने दर्ज कराया था | जिसमें अपने देवर सुमीत सागर उर्फ पंकज और सास नीलम देवी को नामजद अभियुक्त बनाया था | जबकि अपहरण के इस मामला के दर्ज होने के बाद मृतक को गाँव में देखा भी गया था | जो पुनः गायब हो गया था | जिसकी लाश शनिवार को महादेवपुर घाट के समीप गंगा नदी किनारे से बरामद की गयी | जिसे लेकर परिजनों ने विक्रमशिला सेतु लगभग कई घंटे जाम रहा | मौके पर पहुंचे एसडीएम, डीएसपी, इंसपेक्टर इत्यादि के प्रयास से जाम हटाया जा सका | लाश को पोस्ट मार्टम हेतु नवगछिया भेजा गया | जहां लाश की स्थिति को देख डाक्टरों ने लाश को भागलपुर रेफर कर दिया |
इस मामले में परवत्ता थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि जहां मृतक की माँ नीलम देवी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है | जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा | वहीं मृतक का भाई सुमित सागर पुलिस की पहुँच से अभी दूर है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिता की समय पूर्व मृत्यु हो जाने के बाद मिलने वाले लाभ को लेकर दोनों भाइयों के बीच तकरार बढ़ गया | राजीव मंडल के पिता शिवकांत मंडल मुंगेर में दरोगा के पद पर पद स्थापित थे। हृदय गति रूकने की वजह से उनकी मौत हो गयी। सभी लोगों की सहमती के आधार पर अनुकंपा पर नौकरी राजीव कुमार को मिलना था। पुरा पेंशन सुमित सागर के हिस्से में पड़ा। सुतिम सागर ने नौकरी देने से इंकार कर दिया था।