ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

परिवार के साथ देखने योग्य फिल्म है अंग पुत्र : छैला


नवगछिया : फिल्म व्यवसाय के गिरते स्तर को वापस उठाने की मंशा लिए बिहार के मशहूर गायक छैला बिहारी बुधवार को नवगछिया शहर स्थित श्री कृष्ण चित्र मंदिर सिनेमा हाल आकर दर्शकों से रू--रू हुए। दर्शकों से सीधी बात काफी देर की और कई गानों के बोल भी सुनाए। इस दौरान दर्शकों ने भरपूर मनोरंजन किया। अंग की धरती पर पहली बार अंगिका भाषा की फिल्म अंग पुत्र के सिनेमा हाल में दर्शकों की भीड़ जुटाने के लिये फिल्म के हीरो छैला बिहारी अपनी पत्‍‌नी अनिता बिहारी के साथ नवगछिया के कृष्ण हॉल पहुंचे। इस मौके पर छैला बिहारी ने सभी लोगों से इस पारिवारिक फिल्म देखने का अनुरोध किया। छैला बिहारी ने कहा कि फिल्म को पूरे परिवार के साथ मिलकर देखें। अंग पुत्र की सूटिंग भागलपुर, नवगछिया, मदरौनी, बांका के मंदारहील पर की गई है। अंग क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा को पहचान दिलाने के लिये अंगपुत्र का निर्माण किया गया। अंगपुत्र को सुपरहिट बनाने के लिए फिल्म जरूर देखें। छैला बिहारी की पत्ि अनिता बिहारी महिलाओं से फिल्म दिखने का आग्रह किया। अनिता बिहारी ने कहा कि अंगपुत्र निर्माण कंगन जेवर बेचकर किया है यदि आप लोगों का आशीर्वाद रहा तो कंगन जेवर फिर से बन जायेंगे। फिल्म देखने के बाद आप लोगों का रुपया भी वसूल हो जायेगा। छैला बिहारी ने अधिक शो देखने वालों को फिल्म में रोल देने का ऑफर भी दिया। इस मौके हाल संचालक प्रमोद यादव, मुकेश राणा, हितेश चन्द्र, सोनु यादव, शंभू यादव, अशोक जायसवाल, अजीत यादव मौजूद थे।